Manav Sampada पोर्टल सरकारी कर्मचारियों के सभी Service records को डिजिटल तरीके से संभालने और प्रशासनिक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बनाया गया है। कर्मचारियों से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन देखा और अपडेट किया जा सकता है, अब इन्हें फाइलों में कैद रहेने की जरूरत नही है
Manav Sampada Portal क्या है?
Manav Sampada Portal एक Human Resource Management System (HRMS) है, जिसे NIC ने विकसित किया गया है। इस पोर्टल का Main उद्देश्य है कि केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की जानकारी को एक ही डिजिटल मंच मानव संपदा पोर्टल को लाया जाए।
www.ehrms.upsdc.gov.in पोर्टल के माध्यम से छुट्टी की अर्जी देना, तबादला करना, पदोन्नति की जानकारी देखना, सेवा पुस्तिका अपडेट करना जैसे काम अब आसान और तेज़ हो गए हैं।
मानव संपदा पोर्टल की सुविधाएं
- ई-सेवा पुस्तिका (e-Service Book)- कर्मचारी की पूरी नौकरी से जुड़ी जानकारी जैसे – नियुक्ति की तिथि, विभाग, स्थानांतरण, छुट्टी, पदोन्नति, प्रशिक्षण आदि इसमें डिजिटल रूप में दर्ज होती है।
- ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन प्रणाली- अब छुट्टी के लिए कर्मचारी को आवेदन पत्र भरने की जरूरत नहीं। पोर्टल के जरिए सीधे ऑनलाइन छुट्टी की अर्जी दी जा सकती है और संबंधित अधिकारी उसे ऑनलाइन ही स्वीकृत कर सकते हैं।
- Transfer और Posting सुविधा- तबादलों का प्रबंधन अब पोर्टल के जरिए किया जाता है। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और मनमानी के मौके कम होते हैं।
- प्रमोशन और सेवा विवरण- पदोन्नति से जुड़ी सभी जानकारियां यहां सुरक्षित होती हैं। इससे कर्मचारियों को अपने करियर के हर चरण की जानकारी मिलती है।
- Digital Signatures– कर्मचारियों और अधिकारियों को डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा दी जाती है जिससे सभी कार्य ऑनलाइन प्रमाणित किए जा सकें।
Manav Sampada UP login कैसे करे?
मानव संपदा पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए सबसे पहले आपको Manav Sampada की ऑफिसियल वेबसाइट www.ehrms.upsdc.gov.in पर जाना होगा जैसे आप इस पर पोर्टल को खोलेगे आपके सामने कुछ इस तरह की स्क्रीन आएगी

- राईट साईट कार्नर पर आपको लॉग इन का आप्शन दिख रहा होगा वहां पर क्लिक करना होगा
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नयी स्क्रीन आयगी जो की कुछ इस तरह की होगी

- जैसे की आप ऊपर फोटो में देख पा रहे होगे इसमें डिपार्टमेंट के नाम लिखा हुवा है
- यदि आपका डिपार्टमेंट इस लिस्ट में है तो सेलेक्ट करे
- यदि नहीं है तो all other department पर क्लिक करके अपना यूजर id और पासवर्ड डाल कर लॉग इन करे
मानव संपदा का प्रमुख उद्देश्य
Manav Sampada Portal के माध्यम से सरकारी कर्मचारी के अनेको कार्य सीधे online किये जा सकते है पहले छुट्टी लेने के लिए अधिकारी के पास जाना पढता था लेकिन अब आप सीधे online ही request डाल सकते हो, कुछ प्रमुख कार्य निम्न है-
- Service Book को ऑनलाइन बनाना और सुरक्षित रखना।
- छुट्टी, तबादला, पदोन्नति आदि को डिजिटल और पारदर्शी बनाना।
- कर्मचारियों की संख्या, विभागीय स्थिति और कामकाज का डेटा एनालिसिस करना।
- कर्मचारियों को अपने रिकॉर्ड खुद देखने और अपडेट करने की स्वतंत्रता देना।
- पेपरलेस प्रशासन को बढ़ावा देना।
मानव संपदा में छुट्टी कैसे लें?
Manav Sampada Portal लॉग इन करके आप छुट्टी ले सकते है जैसे ही आप लॉग इन करेगे आपके सामने leave का आप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करेगे तो apply for leave का आप्शन आएगा उस पर क्लिक आकर आप छुट्टी के लिए request कर सकते है
ई-संपदा पोर्टल क्या है?
ई-सम्पदा एक आधुनिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप है